शिक्षक दिवस है पर्व सुनहरा
पुलकित हर्षित मन है मेरा।
आपकी लेखनी से जीवन सुनहरा,
वंदन करता सबको मन मेरा।
जीवन में ज्ञान का दीप जलाया,
चिंतन और ज्ञान का संसार बनाया।
गणित के सब गुर सीखाए,
संस्कृत से संस्कार बनाए।
भाषाओं का ज्ञान कराए,
विज्ञान से परिचय करवाए।
ऐसे गुरु को वंदन मेरा।
शिक्षक दिवस है पर्व सुनहरा
पुलकित हर्षित मन है मेरा।
आपकी लेखनी से जीवन सुनहरा,
वंदन करता सबको मन मेरा।
परमात्मा का ध्यान कराया
आत्मा से परिचय करवाया।
गुरु ने हमको गौरव दिलवाया
सुंदर शिक्षित हमें बनाया।
आपकी महिमा आपका गौरव
मेरी लेखनी भी आपका गौरव।
पुनः सहस्त्र नमन है मेरा।
शिक्षक दिवस है पर्व सुनहरा
पुलकित हर्षित मन है मेरा।
आपकी लेखनी से जीवन सुनहरा,
वंदन करता सबको मन मेरा।